सिद्धार्थनगर:पुलिस को बड़ी सफलता दहेज उत्पीड़न के गैर जमानती वारंटी आरोपी को दबोचा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को दहेज उत्पीड़न के एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को दहेज उत्पीड़न के एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई है।

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम (पुत्र बेचन, निवासी टेंउआ ग्रांट) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सलीम के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती, भिनगा द्वारा एसटी नंबर 185/18 में धारा 323, 504, 498 आईपीसी और 3/4 डीपी एक्ट (दहेज निषेध अधिनियम) के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस की लगातार निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी इटवा शुवेंदु सिंह की निगरानी में की गई।

थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामदरश यादव और कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी समय से न्यायिक प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती, भिनगा में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि फरार और वारंटी अभियुक्तों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.