लखीमपुर झोलहू मेले में ब्रेक डांस झूले पर बड़ा हादसा टला, युवक बाल-बाल बचा

लखीमपुर

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन तहसील में लगे ‘झोलहू मेला’ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले के ब्रेक डांस झूले में आई अचानक तकनीकी खराबी के कारण उस पर सवार एक युवक बाल-बाल बच गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन तहसील में लगे ‘झोलहू मेला’ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले के ब्रेक डांस झूले में आई अचानक तकनीकी खराबी के कारण उस पर सवार एक युवक बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला तेज गति से घूम रहा था, तभी उसमें गड़बड़ी आई और युवक खतरे की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि समय रहते झूला रुक गया और युवक सुरक्षित बाहर निकल आया, वरना कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि मेले में खतरनाक झूलों के संचालन को लेकर पूर्व में भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते ऐसे असुरक्षित झूले अभी भी बेखौफ संचालित हो रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर मेला संचालकों की लापरवाही और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.