आजमगढ़: ₹5000 घूस मांगने वाला दारोगा गिरफ्तार, निलंबित कर जेल भेजा

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


आजमगढ़ जनपद के भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। देवगांव कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक (SI) लाल बहादुर प्रसाद को एक मुकदमे में ₹5000 की रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर जेल भेज दिया गया है।

मामला देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी आकाश चौहान की शिकायत से जुड़ा है। वादी ने एसपी डॉ. अनिल कुमार को लिखित शिकायत दी थी कि मारपीट के एक मामले की विवेचना कर रहे एसआई लाल बहादुर प्रसाद उनसे आरोपियों को जेल भेजने और चार्जशीट दाखिल करने के बदले ₹5000 की अवैध मांग कर रहे थे।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, एसपी ने क्षेत्राधिकारी लालगंज को जांच सौंपी। जांच में एसआई द्वारा अवैध धन मांगने का आरोप प्रथमदृष्टया सही पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर, तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई लाल बहादुर प्रसाद को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और अवैध उगाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.