हापुड़ बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे और थप्पड़; वीडियो वायरल!

हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर बच्चों के मामूली विवाद ने जल्द ही एक गंभीर रूप ले लिया, जहाँ दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर बच्चों के मामूली विवाद ने जल्द ही एक गंभीर रूप ले लिया, जहाँ दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। संघर्ष के दौरान महिलाओं ने भी जमकर मारपीट की और थप्पड़ चलाए। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क पर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को पीट रहे हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24