महराजगंज: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

फाइल फोटो
फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में 18 नवंबर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने सोमवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में 18 नवंबर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने सोमवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह दुखद घटना पतरेंगवा टोला अरनहवा के पास हुई थी, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी थी।

बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सोना देवी (पत्नी पटेश्वर, लगभग 46 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना वाले दिन (18 नवंबर) वह अपने बड़े बेटे के साथ बाइक से महराजगंज से घर लौट रही थीं।सिंदुरिया की तरफ से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण सोना देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई थी।हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल सोना देवी को जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया।वहां उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

परिजनों ने बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार रात इलाज के दौरान सोना देवी ने अंतिम सांस ली।मृतका सोना देवी अपने पीछे दो बेटे, सचिन (21 वर्ष) और अमित (18 वर्ष) छोड़ गई हैं।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *