सिद्धार्थनगर :राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह को लेकर सिद्धार्थनगर पुलिस अलर्ट, ककरहवा बॉर्डर पर सघन चेकिंग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अयोध्या में प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा आयोजित श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अयोध्या में प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा आयोजित श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए, सिद्धार्थनगर पुलिस ने इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आज, सोमवार (24.11.2025) को, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत कुमार प्रसाद ने सीमावर्ती क्षेत्र ककरहवा बॉर्डर पर गहन चेकिंग अभियान चलाया और पैदल गश्त किया।

मोहाना पुलिस और एसएसबी ने की संयुक्त चेकिंग

एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने थाना मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों के साथ मिलकर ककरहवा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्धों की जाँच सीमा पार से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और राहगीरों की गहन चेकिंग की गई।प्रत्येक वाहन की विधिवत जांच सुनिश्चित की गई ताकि किसी भी अवैध सामग्री की आवाजाही को रोका जा सके।

एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और एसएसबी के जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या संदिग्ध आवाजाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस बल को सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश।अवैध गतिविधियों पर रोक: सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना। किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एएसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी किया और सीमा क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लेते हुए सुरक्षा कर्मियों को हर समय मुस्तैद रहने के लिए प्रेरित किया। सिद्धार्थनगर पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि अयोध्या में होने वाले भव्य समारोह के दौरान सीमांत क्षेत्र में पूरी तरह शांति और सुरक्षा बनी रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.