पुलिस झंडा दिवस: हापुड़ SP ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

हापुड़

हापुड़ जनपद के पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को हापुड़ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को हापुड़ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक (SP) केजी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस ध्वज के सम्मान में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद, एसपी केजी सिंह ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में पुलिस बल को कर्तव्य परायणता, अनुशासन और सेवा-भाव की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस ध्वज हमारी बहादुरी, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है, जिसे कड़ी मेहनत और पारदर्शिता से कायम रखना होगा। उन्होंने पुलिस बल को जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने, तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में, एसपी ने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, सौहार्द और अनुशासन के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.