मऊ 90% काम पूरा करने वाले BLO होंगे सम्मानित, DM ने लिया विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में निर्णय

मऊ

मऊ जनपद के विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को गति देने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने एक अहम फैसला लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को गति देने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने एक अहम फैसला लिया है। डीएम ने घोषणा की है कि 25 नवंबर तक 90% या उससे अधिक गणना प्रपत्र जमा कर बीएलओ ऐप पर फीडिंग पूरी करने वाले सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

यह कदम अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। वर्तमान में, 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का पहला चरण तेजी से चल रहा है, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह कर रहे हैं।

कार्यक्रम की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र स्वयं क्षेत्र का रोजाना दौरा कर रहे हैं। वे ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ द्वारा लगाए गए कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं और नियमित बैठकों में बूथवार समीक्षा कर रहे हैं। डीएम ने विश्वास जताया कि सम्मान की घोषणा से शेष कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.