महराजगंज :पनियरा थाना समाधान दिवस पांच मामले आए, एक का भी निस्तारण नहीं ,भूमि विवाद हावी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाने में आज शनिवार को थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाने में आज शनिवार को थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कुल पांच मामले सामने आए, लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारियों की कमी के कारण एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

भूमि और चकमार्ग विवाद

दर्ज किए गए सभी मामले भूमि विवाद और चकमार्ग/रास्ता पैमाइश से संबंधित थे।

गोनहा का मामला: ग्राम गोनहा के अनूप कुमार और इंदजीत सिंह ने शिकायत की कि गांव के नंदेश्वर पुत्र गोसाई ने चकमार्ग पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।

महादेवा का मामला: ग्राम महादेवा निवासी निरमानी देवी ने एक पुराने खड़ंजा मार्ग की सही पैमाइश कराकर सीमांकन की मांग की।

मतदाता पुनरीक्षण के चलते लेखपाल अनुपस्थित

थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम गठित कर जल्द पैमाइश कराकर निस्तारण के निर्देश दिए।

हल्का कानूनगो जयप्रकाश ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण (बीएलओ कार्य) में सभी लेखपालों को लगाए जाने के कारण वे समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे। केवल कानूनगो जयप्रकाश और रविन्द्र चौधरी ही कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.