बलरामपुर: अतिक्रमण हटाने का 72 घंटे का अल्टीमेटम

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में NHAI और PWD ने अवैध अतिक्रमणों पर सख्त रुख अपना लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद में NHAI और PWD ने अवैध अतिक्रमणों पर सख्त रुख अपना लिया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक के बाद तुलसीपुर, बहराइच, गोंडा, उतरौला रोड और कॉलेज क्षेत्र समेत प्रमुख मार्गों के व्यापारियों को 72 घंटे के भीतर पक्के निर्माण से बाहर बढ़ाए गए टीन शेड और अन्य अतिक्रमण स्वयं हटाने का निर्देश दिया है।

चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय के बाद प्रशासन व्यापक तोड़फोड़ कार्रवाई करेगा और अतिक्रमण बरकरार पाए जाने पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अतिक्रमणकर्ता की होगी। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि शहर की व्यवस्था सुचारू रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.