डेढ़ लाख चोरी का खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने 6 दिन में सफल खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने 6 दिन में सफल खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने तकनीकी और खुफिया तंत्र की मदद से घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ₹16,700 नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में 5 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। एसपी ने घुघली पुलिस टीम की इस सफलता पर सराहना की है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.