बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के परसपुर चौराहे पर स्थित मनीष सोनी के ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार सुबह चोरी की घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के परसपुर चौराहे पर स्थित मनीष सोनी के ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार सुबह चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित के अनुसार, चोर लगभग 800 ग्राम चांदी और 5 ग्राम सोने के आभूषण चुरा ले गए। चोरी से पहले चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए गहनता से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
सिद्धार्थनगर: कस्तूरबा विद्यालय में लगा हेल्थ कैंप, किशोरियों की हुई जांचhttps://t.co/8JiQ3mK6UR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2025





















