सिद्धार्थनगर: कस्तूरबा विद्यालय में लगा हेल्थ कैंप, किशोरियों की हुई जांच

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और सिनर्जी संस्था के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और सिनर्जी संस्था के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस कैंप में विद्यालय की किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

शिविर में छात्राओं को मासिक धर्म प्रबंधन, पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जांच के बाद किशोरियों को उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक औषधियां और सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.एन. यादव ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उचित मार्गदर्शन देना था।

इस दौरान डॉ. आरती यादव, महेंद्र कुमार, आरबीएसके टीम और सिनर्जी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.