मेरठ: SIR कार्यक्रम में लापरवाही, दो शिक्षकों पर FIR दर्ज; SDM की चेतावनी भी की गई थी नज़रअंदाज़

मेरठ

मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में दो सहायक अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में दो सहायक अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संग्रह अमीन राजऋषि और सुपरवाइजर गौरव राणा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। सहायक अध्यापिका कविता चौधरी (मछरी) पर निर्वाचन संबंधी ऐप मैपिंग कार्य लंबित रखने और अनुपस्थित रहने का आरोप है। वहीं, सहायक अध्यापक राकेश कुमार (खेड़ा) पर भी एसआईआर कार्य में लापरवाही का केस दर्ज किया गया है।

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि लगातार चेतावनी के बावजूद ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दोनों बीएलओ पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.