मऊ में हाइब्रिड मोड साइबर जागरूकता कार्यक्रम: डीआईजी ने दिए “फ्रॉड से बचाव” के टिप्स

मऊ

मऊ जनपद के साई इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिकटीया में हाइब्रिड मोड साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के साई इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिकटीया में हाइब्रिड मोड साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाना है।

डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने नागरिकों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए “रोकें-सोचें-कार्य करें” सिद्धांत का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों और आम लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.