पीएम मोदी ने मदीना हादसे पर जताया गहरा दुख, हरसंभव मदद का आश्वासन

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के मदीना के पास हुए भीषण बस हादसे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के मदीना के पास हुए भीषण बस हादसे, जिसमें 42 भारतीय उमराह जायरीनों की मौत की आशंका है, पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा

Image

“मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निरंतर संपर्क में हैं।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.