मेरठ सदर बाजार में लूट, बेटे के इलाज के लिए लाए ₹35 हजार लूटे

मेरठ

मेरठ जनपद के सदर बाजार क्षेत्र में जीआईसी कॉलेज के पास रविवार सुबह अशोक कुमार (निवासी धौलाना, हापुड़) से ₹35,000 की लूट हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के सदर बाजार क्षेत्र में जीआईसी कॉलेज के पास रविवार सुबह अशोक कुमार (निवासी धौलाना, हापुड़) से ₹35,000 की लूट हो गई। अशोक अपने बेटे अनीश के इलाज के लिए मेरठ आए थे, जो सड़क हादसे में घायल है।

सुबह करीब छह बजे, जब अशोक चाय पीने जा रहे थे, तभी साइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उनसे पता पूछने के बहाने बातचीत की। बदमाश उन्हें पास की एक गली में ले गए और नकदी लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर सदर बाजार थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सदर कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.