मेरठ: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल

मेरठ

मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। 16 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1:55 बजे पठानपुरा मार्ग पर जाटौली निवासी विपिन पुत्र राजवीर को लाठी-डंडों से पीटा गया और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

आरोपियों की पहचान

हमले का आरोप नगला मल निवासी विचित्र पुत्र गजराज और उसके पाँच अन्य साथियों पर है।

घायल विपिन को स्थानीय लोगों की मदद से सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विपिन के भाई धीरज की तहरीर पर जानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.