सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने धरना प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गोदाम संचालक के विरुद्ध किया गया है।
किसानों ने आरोप लगाया है कि इंचार्ज द्वारा किसानों से गेहूं के बीज के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूले गए हैं। उनका कहना है कि कई बोरियों के दाम लगभग दोगुने लिए गए हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने इस मनमानी वसूली को लेकर जिला प्रशासन से मामले की तत्काल जाँच करने और दोषी इंचार्ज के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
गोरखपुर जनपद के फरेंदा उसका मार्ग के सिकंदराजीतपुर गांव से 200 मीटर आगे बाइक और कार में टक्कर , दो बाइक गंभीर रूप से घायल @Uppolice pic.twitter.com/cQYGrIi0dz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2025





















