सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शोहरतगढ़ धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, खरीद में तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने आज शोहरतगढ़ में संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र ‘बी’ का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने आज शोहरतगढ़ में संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र ‘बी’ का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र पर पहुँचकर धान खरीद की समूची प्रक्रिया का विस्तार से जायजा लिया और खरीद व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान, डीएम ने केंद्र प्रभारियों और उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों से धान खरीद में तत्काल तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी हाल में अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और उनका धान समय पर खरीदा जाए।

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि धान खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कतई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों से किसानों के हित को सर्वोपरि रखने और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र किसानों तक पहुँचाने को कहा। डीएम ने जोर देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.