महराजगंज :चौक नगर पंचायत में एनडीए की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

महराजगंज

महराजगंज में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत पर आज शुक्रवार को नगर पंचायत चौक में जोरदार जश्न मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत पर आज शुक्रवार को नगर पंचायत चौक में जोरदार जश्न मनाया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, पटाखे फोड़े और विजय के नारे लगाए।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा, जहाँ ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी। अजय मद्धेशिया ने इस जीत को विकास और सुशासन की जीत बताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए पर अपना विश्वास कायम रखा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता के हित में निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। जश्न कार्यक्रम में लगभग 50 कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर एनडीए सरकार से विकास कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद जताई।

 

Voice Of News 24