महराजगंज: बृजमनगंज में भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार बटोही की मौत बाइक चालक-महिला घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार सड़क हादसे में साइकिल सवार बटोही (पुत्र वंशराज) की मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार सड़क हादसे में साइकिल सवार बटोही (पुत्र वंशराज) की मौत हो गई। बटोही कोमल चौराहा से अपने घर लेहड़ा टोला बारगोली लौट रहे थे, तभी बरगोली गांव के सामने फरेंदा की तरफ से आ रही UP 56 BB 2506 नंबर की तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में बटोही गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस भीषण टक्कर में बाइक चालक और उस पर सवार एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक बटोही का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.