बेटे को पाला, पर अंतिम विदाई भी नसीब न हुई: दिल्ली ब्लास्ट पीड़ित मोहसिन की मां का दर्द

मेरठ

मेरठ जनपद के दिल्ली में हुए एक घातक ब्लास्ट में जान गंवाने वाले मेरठ के मोहसिन (32) की मां संजीदा का दर्द सुनकर सबकी आँखें नम हो गईं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के दिल्ली में हुए एक घातक ब्लास्ट में जान गंवाने वाले मेरठ के मोहसिन (32) की मां संजीदा का दर्द सुनकर सबकी आँखें नम हो गईं। रिक्शा चालक मोहसिन की मौत के बाद जब उनका पार्थिव शरीर मेरठ स्थित पैतृक घर लाया गया, तो उनकी पत्नी सुल्ताना ने शव को दिल्ली में ही दफनाने की जिद की, जिससे मां संजीदा अपने बेटे के अंतिम दर्शन और दफनाने के हक से वंचित रह गईं।

मां की आँखों में आँसू और दोहरा जख्म
संजीदा ने भारी मन से कहा, “जिस बेटे को मैंने अपने हाथों से पाला, उसकी सूरत आखिरी बार देखना भी नसीब नहीं हुआ। बहू मेरे बेटे की लाश घर की देहरी से ले गई।” उन्होंने अपनी बहू पर दफनाने का हक छीन लेने का आरोप लगाया और कहा कि यह दोहरा जख्म उन्हें जीवन भर सताएगा। संजीदा ने आतंकवादियों के लिए कड़ी सजा और इंसाफ की मांग की।

6 घंटे तक चला शव को लेकर हंगामा
मोहसिन मूल रूप से मेरठ के न्यू इस्लामनगर के रहने वाले थे और लगभग दो साल पहले रोजी-रोटी के लिए दिल्ली चले गए थे, जहाँ वह ई-रिक्शा चलाते थे। सोमवार शाम लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में उनकी मौत हो गई थी।

मंगलवार सुबह जब मोहसिन का शव मेरठ पहुंचा, तो पत्नी सुल्ताना ने दिल्ली में दफनाने पर जोर दिया, जबकि मां संजीदा और पिता रफीक बेटे को उसकी मिट्टी (वतन) में दफनाना चाहते थे। मोहसिन की मां ने बहू के पैर तक पकड़े, लेकिन सुल्ताना नहीं मानी। अंततः करीब 6 घंटे के हंगामे के बाद, शव को दिल्ली ले जाकर दफनाने पर सहमति बनी।

पिता और चाचा का दर्द
मोहसिन के पिता रफीक ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त की और कहा कि यह उनका दुर्भाग्य है कि उनके दो बेटों (मोहसिन और उसके बड़े भाई) को उनकी पत्नियाँ दिल्ली ले गईं और उन्हें उनकी आखिरी विदाई भी नसीब नहीं हुई।

मोहसिन के चाचा सलीम ने बताया कि पूरा परिवार मोहसिन को मेरठ में ही दफन करना चाहता था, लेकिन बहू के जिद के आगे किसी की नहीं चली। उन्होंने भी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

मोहसिन के परिवार में उनकी पत्नी सुल्ताना, 10 साल की बेटी हिफजा और 8 साल का बेटा आहद हैं।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.