मेरठ
मेरठ जनपद रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर 12 नवंबर से ‘ऑपरेशन ब्लैक कैट’ शुरू हो रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर 12 नवंबर से ‘ऑपरेशन ब्लैक कैट’ शुरू हो रहा है।इस अभियान के तहत, काले शीशे या काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग और कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने बताया कि यह कदम अपराध की संभावनाओं को कम करने और महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
नियम का उल्लंघन करने पर वाहनों को तत्काल सीज किया जाएगा और वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रेंज के सभी जिलों के एसपी यातायात और सीओ को अभियान को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार चुनाव 2025: “14 नवंबर को मैं बनूंगा मुख्यमंत्री,” तेजस्वी यादव ने किया सरकार बनाने का दावाhttps://t.co/qMvmatlItG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2025


















