सिद्धार्थनगर: तालाब में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का लगाया आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेन्सा नानकार गांव में आज शुक्रवार सुबह एक 37 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और सनसनी फैल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेन्सा नानकार गांव में आज शुक्रवार सुबह एक 37 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान महादेव नानकार (जोगिया उदयपुर क्षेत्र) निवासी रामदास साहनी के रूप में हुई है। परिवार ने इसे स्पष्ट रूप से हत्या का मामला बताया है और स्थानीय पुलिस पर लापरवाही और संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगाए हैं।

हत्या की ओर इशारा करते हैं ये गंभीर तथ्य

रामदास साहनी गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे और रात में वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे धेन्सा नानकार गांव के तालाब में उनका शव मिला, जो उनके घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है।

कपड़े गायब: परिजनों के अनुसार, रामदास जींस और शर्ट पहनकर घर से निकले थे, लेकिन घटनास्थल से उनके कपड़े गायब मिले। तालाब के बाहर केवल एक चप्पल पाई गई।

परिवार सदमे में, तीन बच्चे हुए बेसहारा

रामदास की मौत के बाद उनका परिवार पूरी तरह सदमे में है। उनके तीन छोटे बच्चे, करिश्मा (10), अमित (8) और एक छोटा बेटा बेसहारा हो गए हैं।

पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

 

Voice Of News 24