सिद्धार्थनगर : ‘युवा उत्सव 25’ का भव्य आयोजन: छात्रों ने दिखाया कला और विज्ञान का हुनर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज शुक्रवार को तेतरी बाजार स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आज शुक्रवार को तेतरी बाजार स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन किया गया।

सांसद ने किया उद्घाटन

सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को राष्ट्र निर्माण और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का अवसर देता है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

भाषण: अभिषेक त्रिपाठी (प्रथम), उत्कर्ष (द्वितीय)।

चित्रकला: अरविंद यादव (प्रथम), आनंद कुमार (द्वितीय)।

सामूहिक लोकगीत: शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ (प्रथम), रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज (द्वितीय)।

सामूहिक लोकनृत्य: रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज (प्रथम)।

विज्ञान प्रदर्शनी: शैल शंकर (रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज) प्रथम रहे।

जिलाधिकारी ने सराहा

समापन पर जिलाधिकारी ने स्वयं विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर के युवा अब कलात्मक क्षेत्रों के साथ-साथ विज्ञान और नवाचार में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं सामने आएंगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.