महराजगंज महोत्सव : ‘गलियां तेरी गलियां’ के प्रसिद्ध बाॅलीवुड गायक अंकित तिवारी और ‘तुम्हारी दौलत नई नई है’ ग़ज़ल के लोकप्रिय गायक कुमार सत्यम महोत्सव में लगायेंगे चार-चांद

महराजगंज

महराजगंज महोत्सव का आगाज बीते दिन 31 अक्टूबर को हो गया है। पहले दिन शुभारंभ के समय स्थानीय संस्कृति और कलाओं की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज महोत्सव का आगाज बीते दिन 31 अक्टूबर को हो गया है। पहले दिन शुभारंभ के समय स्थानीय संस्कृति और कलाओं की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गई। छोटे-बड़े स्थानीय कलाकारों ने पहले दिन महोत्सव के आगाज को आकर्षक रूप दिया, वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में चमत्कारी कारनामों से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान महोत्सव में बच्चों ने खुद से बनाए गए दो राॅकेट लांच किए, जो करीब 1000-1500 मीटर की उंचाई तक गया, जो महराजगंज महोत्सव के पहले दिन का अनोखा दृश्य और आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं शाम के समय बाॅलीवुड के मशहूर गायक असीत त्रिपाठी ने अपने गानों से महोत्सव को संगीतमय कर दिया।

आज दूसरी शाम, महराजगंज महोत्सव को संगीतमय बनाने के लिए बाॅलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक ‘अंकित तिवारी’ एवं गजल और सूफी गीत में विश्व प्रसिद्ध युवा संगीतकार ‘कुमार सत्यम’ का आगमन होगा। एक तरफ अंकित तिवारी के गानों से महराजगंज महोत्सव का माहौल संगीतमय होगा तो दूसरी तरफ कुमार सत्यम अपने ग़ज़लों से सामने बैठे दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर देंगे।

इन गानों से अंकित तिवारी की बनी पहचान

अंकित तिवारी का मुख्य गाना “गलियाँ” है, जो “आशिकी 2” फिल्म का है, और “सुन रहा है ना तू” भी उनका एक बहुत प्रसिद्ध गाना है। अन्य लोकप्रिय गानों में “तू है के नहीं” और “सनम तेरी कसम” शामिल हैं। जिसे अक्सर अंकित तिवारी के प्रमुख गानों में गिना जाता है।

कुमार सत्यम की पहचान

गजल और सूफी गीत में विश्व प्रसिद्ध युवा संगीतकार कुमार सत्यम की लोकप्रियता बड़े स्तर पर है। देश-दुनिया में इनकी ग़ज़लें धूम मचाती हैं और दिलों को छू लेने वाली होती हैं। ‘तुम्हारी दौलत नई नई है’ और
‘बस याद रह जाती है’ जैसे अन्य तमाम ग़ज़लों ने इन्हें दुनिया में एक अलग ही पहचान दिलाई है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.