डुमरियागंज: विधायक सैयदा खातून ने किया अंतिम यात्रा स्नान गृह’ का लोकार्पण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर में विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार अपराह्न स्थानीय विधायक सैयदा खातून ने विधायक निधि से निर्मित अंतिम यात्रा स्नान गृह का भव्य लोकार्पण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर में विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार अपराह्न स्थानीय विधायक सैयदा खातून ने विधायक निधि से निर्मित अंतिम यात्रा स्नान गृह का भव्य लोकार्पण किया। लगभग 22 लाख रुपये की लागत से बना यह आधुनिक भवन स्वर्गवासियों के अंतिम स्नान के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस है।

मौलाना शाहकार हुसैन जैदी की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सैयदा खातून भावुक हो गईं। उन्होंने कहा:

हल्लौर गांव से हमारा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि गहरा पारिवारिक संबंध है। मेरे पिता के समय से ही यहाँ के लोगों ने हमें जो प्यार और ऐतिहासिक समर्थन दिया है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकती। जिस तरह मेरे वालिद ने यहाँ के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प किया, उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए मैं यहाँ विकास की गंगा बहाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

कार्यक्रम के दौरान मैयत कमेटी हल्लौर द्वारा विधायक को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान ताकीब रिज़वी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नान गृह गांव के लिए एक बड़ी जरूरत थी, जिसे विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है।
इस आधुनिक स्नान गृह के निर्माण से गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अंतिम संस्कार की प्रक्रियाओं में काफी सहूलियत मिलेगी।

 

Voice Of News 24