बुलंदशहर: दान की भूमि पर बने मंदिर को लेकर विवाद, बुजुर्गों ने खोला मोर्चा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दियौरऊ में मंदिर की भूमि को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दियौरऊ में मंदिर की भूमि को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। आस्था और अधिकारों के बीच छिड़ी इस जंग ने गांव के शांतिपूर्ण माहौल में तनाव पैदा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों के अनुसार, गांव की महिला माता हरदेवी (पत्नी जसवंत सिंह) ने अपनी स्वेच्छा से लगभग 40 गज भूमि मंदिर निर्माण के लिए दान की थी। इस दान के बाद समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर और आपसी सहयोग से मंदिर में पार्वती परिवार की मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना की। स्थापना के समय पूरा गांव धार्मिक उल्लास में डूबा हुआ था।

हंगामे से उपजा आक्रोश

आरोप है कि मूर्तियों की स्थापना के बाद हरदेवी के पुत्र अशोक राघव ने मौके पर पहुँचकर विवाद खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अशोक ने मंदिर की पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में न केवल बाधा डाली, बल्कि मौके पर हंगामा भी किया। इस व्यवहार से ग्रामीण, विशेषकर बुजुर्ग वर्ग काफी आहत है।

बुजुर्गों ने दी गवाही

गांव के सम्मानित और वयोवृद्ध व्यक्तियों—हरनाम सिंह (80 वर्ष), सुरेंद्र सिंह (75 वर्ष), दिनेश चौहान (65 वर्ष), दिनेश राघव (70 वर्ष) और बिन्नामी सेठ (82 वर्ष) ने एक स्वर में कहा कि यह भूमि माता हरदेवी ने अपनी मर्जी से मंदिर को सौंपी थी। ऐसे में अब पुत्र द्वारा किया जा रहा विरोध पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए विनीत शर्मा, विनय शर्मा, अमित चौहान, पंकज राघव और अभिषेक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था कायम की जाए और पूजा-पाठ को निर्विघ्न संपन्न कराया जाए ताकि गांव का सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.