फरेंदा
महराजगंज जनपद के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लीला छापर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लीला छापर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव को देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।
बैकुंठपुर निवासी के रूप में हुई पहचान
जानकारी के अनुसार बताते कहले की मृतक की पहचान आदित्य चौरसिया पुत्र पराग चौरसिया के रूप में हुई है। वह फरेंदा क्षेत्र के ही बैकुंठपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक का शव गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
सूचना मिलते ही फरेंदा कोतवाली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
आदित्य की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव बैकुंठपुर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या, या फिर किसी दुर्घटना का परिणाम।
उत्तर प्रदेश में 24 #IPS अफ़सरो का तबादला !!
UP में 11 जिलों के #कप्तान बदले गये !! pic.twitter.com/fuqdwsd0oY— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2026




















