सिद्धार्थनगर: सीकरी नाले में मिला 16 वर्षीय किशोरी का नग्न शव, क्षेत्र में सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला समय माता थानांतर्गत कठेला जनूबी गांव के पास आज गुरुवार को एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला समय माता थानांतर्गत कठेला जनूबी गांव के पास आज गुरुवार को एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सीकरी नाले में किशोरी का नग्न शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसारबताते कहले की आज गुरुवार को गांव के कुछ लोग नाले के समीप पशु चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में मुंह के बल पड़े एक शव पर पड़ी। शव की स्थिति देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने जल्द इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अभय सिंह, एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को शव के कुछ ही दूरी पर मृतका के कपड़े और जूते भी बरामद हुए हैं, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और हत्या या किसी अन्य अनहोनी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाल रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.