बुलंदशहर: नुमाइश से लौट रहे व्यक्ति का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत गांव भूडासी में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बुलंदशहर नुमाइश देखकर लौट रहे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत गांव भूडासी में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बुलंदशहर नुमाइश देखकर लौट रहे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला। परिजनों ने मृतक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर जमकर हंगामा किया और रोड जाम कर दिया।

परिजनों का आरोप बनाम पुलिस का दावा

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका स्पष्ट कहना है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। वहीं दूसरी ओर, मौके पर पहुँची छतारी थाना पुलिस प्राथमिक जांच के आधार पर इसे सड़क हादसे (एक्सीडेंट) का मामला बता रही है।

भारी पुलिस बल तैनात

हंगामे और रोड जाम की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में तनाव का माहौल बना रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कथन: “मामला संदिग्ध है, लेकिन शुरुआती साक्ष्य एक्सीडेंट की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।”

 

 

Voice Of News 24