परतावल: Voice Of News 24 खबर का असर, आंगनबाड़ी केंद्र से अवैध कब्जा हटा, विभाग आया हरकत में किचन पर था ग्रामीण का कब्जा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल नगर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अवैध कब्जे को लेकर बुधवार को प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के परतावल नगर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अवैध कब्जे को लेकर बुधवार को प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। विभाग ने हरकत में आते हुए गुरुवार को महीनों से बंद पड़े इस केंद्र से अवैध कब्जा हटवा दिया है। एक ग्रामीण ने केंद्र के किचन भाग पर कब्जा कर रखा था, जिससे केंद्र बंद था।

मुख्यसेविका नम्रता श्रीवास्तव ने टीम के साथ केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण सेवी, सहायिका उषा सेवी और कन्यावती अनुपस्थित पाई गईं। इस गंभीर लापरवाही पर एक अन्य कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

लाखों की लागत से बना यह केंद्र लंबे समय से बंद था, जहाँ बच्चों की गतिविधियाँ और पोषण वितरण का कार्य ठप था। भवन पर धूल और किचन में कूड़े का ढेर देखकर ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। विभाग ने अब तत्काल कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाया और केंद्र को पुनः सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.