ठूठीबारी: चंदन नदी घाट से घरों को लौटी व्रतियां, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुई सायंकालीन पूजा,छठ मैया के जयकारों के साथ भक्तिमय हुआ सीमावर्ती क्षेत्र

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सायंकालीन पूजा आज सोमवार भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सायंकालीन पूजा आज सोमवार भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। चंदन नदी छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत करने वाली माताएं और बहनें अपने घरों की ओर लौटीं।

सूर्य देव और छठी मैया को श्रद्धापूर्वक अर्घा अर्पित करने के बाद व्रतियों के चेहरे पर व्रत संपन्न होने का संतोष और भक्ति का भाव झलक रहा था। घाट से वापस लौटते समय भी वे पारंपरिक छठ गीत गा रही थीं, जिससे पूरा सीमावर्ती क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा रहा।

चंदन नदी घाट पर उमड़े जनसैलाब ने इस महापर्व के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाया। अब सभी व्रतियां कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयारी करेंगी, जिसके बाद इस चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा।

 

Voice Of News 24