परतावल: निर्मल सरोवर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति और श्रद्धा से सराबोर छठ महापर्व,व्रती महिलाओं ने परंपरागत विधि से दिया संध्या अर्घ्य, पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था

महराजगंज

महराजगंज जनपद में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार की संध्या बेला में परतावल क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के अनूठे रंग में रंग गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार की संध्या बेला में परतावल क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के अनूठे रंग में रंग गया। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 11, स्वतंत्रता सेनानी नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर के निर्मल सरोवर पर श्रद्धा, आस्था और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने यहाँ एकत्रित होकर परंपरागत विधि-विधान से भगवान सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। पूरा वातावरण “छठ मइया के जयकारों” और भक्ति गीतों की मधुर गूंज से भक्तिमय हो उठा।

आस्था का भव्य नजारा

शिवानी निगम प्रथम पर छठ मईया का व्रत
शिवानी निगम प्रथम पर छठ मईया का व्रत

घाट की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में सुसज्जित होकर, सिर पर पूजा की डलिया लिए हुए आगे बढ़ रही थीं। एक ओर ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोकगीतों की गूंज थी, तो दूसरी ओर व्रती महिलाओं के कंठ से फूटती छठ गीतों की भक्ति रसधारा बह रही थी।

 

संध्या अर्घ्य के समय निर्मल सरोवर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कई महिलाएं पहली बार व्रत रखकर मां छठी माई से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की प्रार्थना करती दिखीं।

प्रशासन ने संभाली कमान

घाट पर उमड़े इस भारी जनसैलाब के बीच पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई। पुलिस कर्मियों ने भीड़भाड़ वाले मार्गों पर यातायात को सुचारू बनाए रखा और श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दिया ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

व्रती महिलाओं के चेहरे पर आस्था और समर्पण का भाव स्पष्ट झलक रहा था, जिन्होंने भगवान भास्कर और मां छठी माई से परिवार, समाज और राष्ट्र की समृद्धि की प्रार्थना की। छठ पर्व की इस पावन संध्या ने परतावल को लोकसंस्कृति और अटूट विश्वास के एक जीवंत मंच में बदल दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.