दहेज उत्पीड़न: पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने कसा शिकंजा

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। कुशीनगर की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

श्यामदेउरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की निवासी रितू सिंह का विवाह 9 मई 2022 को श्यामदेउरवा क्षेत्र के उंटी खास निवासी संजय सिंह के साथ हुआ था।

पीड़िता रितू सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विवाह के कुछ समय बाद ही उसके पति संजय सिंह, सास कुसुम देवी और ननद पूजा द्वारा अधिक दहेज की मांग शुरू कर दी गई।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए श्यामदेउरवा थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति संजय सिंह, सास कुसुम देवी और ननद पूजा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न से संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.