महराजगंज :प्रधान की उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, सैकड़ों युवाओं ने श्रमदान कर चमकाया छठ घाट

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल की ग्राम सभा माधोपुर में इस बार छठ महापर्व को लेकर ग्रामीणों ने सामुदायिक एकजुटता की मिसाल पेश की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल की ग्राम सभा माधोपुर में इस बार छठ महापर्व को लेकर ग्रामीणों ने सामुदायिक एकजुटता की मिसाल पेश की है। ग्राम प्रधान की कथित उदासीनता से नाराज सैकड़ों युवाओं ने मिलकर छठ घाट की साफ-सफाई का जिम्मा उठाया और श्रमदान कर घाट को पूजा के लिए तैयार किया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से ग्राम प्रधान द्वारा छठ घाट की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही थी, जिससे श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी थी। जब ग्रामीणों ने प्रधान से सफाई की मांग की, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि छठ घाट की सफाई के लिए कोई फंड उपलब्ध नहीं है।

युवाओं ने शुरू किया सफाई अभियान

प्रधान के इस जवाब से आहत ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह स्वयं ही साफ-सफाई का बीड़ा उठाया। आदित्य दिवेदी, संदीप, पवन, संदीप यादव, आशुतोष, चंदन, बलराम, राजकरन, शिव कुमार, छोटू यादव, शैलेश, सिकंदर, विवेक, त्रिलोकी, शैलेंद्र वर्मा, इंद्रजीत सहित दर्जनों युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सफाई अभियान चलाया।

युवाओं ने खर-पतवार हटाए और घाट की मिट्टी को समतल किया। ग्रामीणों ने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है। जब जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते, तो जनता को खुद आगे आना पड़ता है।

प्रशासन से स्थायी व्यवस्था की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में छठ घाटों की नियमित सफाई और उचित व्यवस्था के लिए एक स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि हर साल श्रद्धालुओं को इस प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: आनंदनगर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; जर्जर सड़कों और निर्माण कार्य में देरी पर भड़के जिलाधिकारी, उपनिदेशक मंडी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

महराजगंज: छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने किया छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए कड़े दिशा-निर्देश

महराजगंज: पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन को लेकर जन जागरण यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, सोहगीबरवा से ठूठीबारी तक कई स्थानों पर हुआ पौधरोपण; क्षेत्रवासियों ने लिया जल बचाने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

The specified slider does not exist.