महराजगंज: विसर्जन के दौरान डूबते व्यक्ति को पुलिसकर्मी ने बचाया,आरक्षी धनंजय यादव की बहादुरी की हुई प्रशंसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना घुघली क्षेत्र में विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए पुलिस के एक सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बहादुरी का परिचय दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के थाना घुघली क्षेत्र में विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए पुलिस के एक सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बहादुरी का परिचय दिया।

यह घटना थाना घुघली के क्षेत्रांतर्गत विसर्जन स्थल पर हुई। विसर्जन के समय एक व्यक्ति अचानक डूबने लगा। इस विकट स्थिति को देखकर मौके पर उपस्थित थाना घुघली पर तैनात आरक्षी धनंजय यादव ने तत्परता दिखाते हुए पानी में छलांग लगा दी।

आरक्षी धनंजय यादव ने डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी इस साहसिक और समय पर की गई कार्रवाई के कारण व्यक्ति की जान बच गई।पुलिस के इस जाँबाज़ सिपाही की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की वहाँ मौजूद आम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.