फरेंदा:छठ पर्व की तैयारियों में जुटा प्रशासन,CO और SDM ने किया फरेंदा और कोल्हुई के घाटों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा पर विशेष जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज क्षेत्राधिकारी (CO) फरेंदा और उपजिलाधिकारी (SDM) फरेंदा ने संयुक्त रूप से थाना फरेंदा और थाना कोल्हुई क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया।

इन प्रमुख घाटों का लिया गया जायजा

अधिकारियों ने सबसे पहले थाना फरेंदा क्षेत्र के दुर्गा मंदिर पोखरा एवं प्रेम पोखरा का निरीक्षण किया। इसके उपरांत, थाना कोल्हुई क्षेत्र के कस्बा कोल्हुई, पिपरा परसौनी तथा जोगियाबारी स्थित प्रमुख घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।

SDM शैलेंद्र गौतम फरेंदा ने संबंधित विभागों को घाटों पर स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

COअनिरुद्ध कुमार फरेंदा ने पुलिस बल को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि छठ पर्व के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि पर्व सकुशल और निर्बाध रूप से संपन्न कराया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.