महराजगंज: धानी ब्लॉक के सिकंदरा जीतपुर ग्राम प्रधान का इस्तीफा,अधिकारियों पर लगाया लाखों के गबन का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक की ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर की ग्राम प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक की ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर की ग्राम प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ग्राम प्रधान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी गैर-मौजूदगी में भी गांव में विकास कार्य दिखाकर लाखों रुपये का गबन कर लिया गया है।

अधिकारी और ‘मिलीभगत’ से गबन का आरोप

Image

Image

 

Image

 

Image

इस्तीफा देने वाला  ग्राम प्रधान का कहना है कि वह ज्यादा  पढ़ा-लिखा नहीं हैं, जिसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धानी ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘मिलीभगत’ कर उनके नाम और फर्जी हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए लाखों रुपए का गबन किया है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में काम केवल कागजों पर दिखाया गया और उनके हस्ताक्षर का फर्जीवाड़ा करके पैसा निकाला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि निकाले गए लाखों रुपयों के वाउचर पर अधिकांश हस्ताक्षर उनके नाम से नहीं हैं।

गबन से तंग आकर दिया इस्तीफा

इस पूरे मामले और लाखों रुपए के गबन से तंग आकर उन्होंने ग्राम प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना से धानी ब्लॉक में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.