गोरखपुर: भाजपा नेता के कारोबारी बेटे और दोस्त की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, ओवरटेक के चक्कर में 3 वाहनों की टक्कर

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता से जुड़े सर्राफा कारोबारी के बेटे और उसके दोस्त की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता से जुड़े सर्राफा कारोबारी के बेटे और उसके दोस्त की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी एक्सयूवी कार हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में दो अन्य वाहनों से टकरा गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

नयनसर टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे नयनसर टोल प्लाजा से ठीक पहले हुआ। जानकारी के मुताबिक, सर्राफा कारोबारी और भाजपा नेता जय प्रकाश वर्मा उर्फ गंजू के बेटे आदर्श वर्मा (22) अपने तीन दोस्तों के साथ एक्सयूवी कार से घर जा रहे थे। इस दौरान, उनकी कार ने ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही एक हैरियर कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तभी सामने से आ रही एक पिकअप वैन भी इन वाहनों से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

हादसे में दो की मौत

हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने आदर्श वर्मा (22) और उनके दोस्त रोहन कन्नौजिया (22), जो ओम प्रकाश कन्नौजिया के बेटे थे, को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में एक्सयूवी में सवार आदर्श के दो अन्य दोस्त, हैरियर कार में सवार एक डॉक्टर और पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक आदर्श वर्मा की तीन महीने पहले ही सगाई हुई थी। हादसे की खबर सुनते ही आदर्श की मंगेतर रोते-बिलखते उनके घर पहुंचीं। इस हृदय विदारक दृश्य पर आदर्श के पिता जय प्रकाश वर्मा उर्फ गंजू ने उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, “बेटी, तुम्हारी इससे अच्छी शादी कराएंगे।” परिवार और दोस्तों में इस हादसे के बाद गहरा शोक पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: आनंदनगर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; जर्जर सड़कों और निर्माण कार्य में देरी पर भड़के जिलाधिकारी, उपनिदेशक मंडी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

महराजगंज: छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने किया छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए कड़े दिशा-निर्देश

महराजगंज: पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन को लेकर जन जागरण यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, सोहगीबरवा से ठूठीबारी तक कई स्थानों पर हुआ पौधरोपण; क्षेत्रवासियों ने लिया जल बचाने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

The specified slider does not exist.