राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और विदेश के भारतीयों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा कि दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

 

 

Voice Of News 24