महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा संख्या 110/2026 (धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविंद गुप्ता (निवासी: ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, उम्र करीब 23 वर्ष) को वार्ड नंबर 11, परतावल (थाना श्यामदेउरवा) क्षेत्र से दबोचा गया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जांच में सामने आया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना ठूठीबारी में दो मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें मुकदमा संख्या 65/2026 (धारा 137(2), 87 बीएनएस) और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने सभी विधिक प्रक्रियाएं पूरी कर अभियुक्त को रिमांड हेतु न्यायालय भेज दिया है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह शामिल रहे।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












