मऊ

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला पश्चिम के पास तमसा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबे 12 वर्षीय मोहम्मद रेहान का शव घटना के 26 घंटे बाद शनिवार दोपहर धरहरा घाट के पास से बरामद कर लिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला पश्चिम के पास तमसा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबे 12 वर्षीय मोहम्मद रेहान का शव घटना के 26 घंटे बाद शनिवार दोपहर धरहरा घाट के पास से बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने करीब दो किलोमीटर के दायरे में लगातार खोजबीन कर शव को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मोहम्मद रेहान तमसा नदी में स्नान करने गया था, जहां अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता न मिलने पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया।
एनडीआरएफ ने शुक्रवार रात से ही नदी में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया था। शनिवार दोपहर टीम को धरहरा घाट के पास रेहान का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर वलीदपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। वलीदपुर चौकी प्रभारी नूरआलम पिछले 26 घंटों से लगातार घटनास्थल पर डटे रहे और एनडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












