महराजगंज

परतावल, महराजगंज आगामी दुर्गा पूजा एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल, महाराजगंज आगामी दुर्गा पूजा एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने की।
बैठक में थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के पदाधिकारी और संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। इस दौरान त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों से बचने को लेकर चर्चा की गई।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। त्योहारों को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।
बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशी नाथ सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों और नागरिकों ने भी त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026













