दीपावली के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, सद्भाव और स्वच्छता से पर्व मनाने की अपील

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने समस्त जनपदवासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें एकता, सद्भाव और आपसी प्रेम का मजबूत संदेश देता है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे दीपावली के इस पवित्र पर्व को स्वच्छता, सादगी और भाईचारे की भावना के साथ मनाएं। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा, “इस पर्व के दौरान हम सभी को पर्यावरण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, जरूरतमंदों की सहायता कर इस पर्व के आनंद को और भी अर्थपूर्ण बनाएं।”

डीएम ने उम्मीद जताई कि यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएगी।

 

Voice Of News 24