मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं,प्रभु श्रीराम और माता जानकी से प्रदेशवासियों की सुखमय जीवन के लिए किए कामना

ब्यूरो रिपोर्ट

दीपों का सबसे बड़ा पर्व ‘दीपावली’ के महापर्व पर लोग अत्यंत उत्साहित हैं। एक तरफ लोग एक-दूसरे से मिलकर दिपावली की शुभकामनाएं बांट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी दीपावली पर को लेकर धूम मचा हुआ है। दूर दराज के संबंधियों को लोग सोशल मीडिया के जरिए दिपावली की खुशियां बांट रहें हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने भी प्रदेशवासियों को दिपावली की शुभकामनाएं दिए और बोलें कि, सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।

प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों, सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही प्रार्थना है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *