
अयोध्या

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर मनाया जाने वाला दीपावली का पर्व इस साल 20 या 21 अक्टूबर को लेकर चल रहे असमंजस के बीच, रामनगरी अयोध्या में दिवाली और दीपोत्सव की तारीखें तय हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर मनाया जाने वाला दीपावली का पर्व इस साल 20 या 21 अक्टूबर को लेकर चल रहे असमंजस के बीच, रामनगरी अयोध्या में दिवाली और दीपोत्सव की तारीखें तय हो गई हैं। अयोध्या का दीपोत्सव, जहां लाखों दीप जलकर हर साल विश्व रिकॉर्ड बनाते हैं, इस बार भी खास होने वाला है।
दीपोत्सव का आयोजन 19 अक्टूबर को
अयोध्या में दीपोत्सव का विशेष आयोजन 19 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। इस दौरान राम की पैड़ी और अन्य घाटों पर 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव की तैयारियां 19 अक्टूबर की सुबह से शुरू हो जाएंगी और शाम सात बजे से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस भव्य आयोजन में लेजर लाइट शो, ग्रीन आतिशबाजी, रामलीला का मंचन और सरयू नदी पर आरती का कार्यक्रम भी शामिल है।
दिवाली और लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर को
हालांकि, दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा, क्योंकि इसी दिन अमावस्या तिथि के साथ प्रदोष काल का शुभ संयोग बन रहा है।
दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त: 20 अक्टूबर 2025 की शाम 07:16 बजे से रात 08:25 बजे तक।
लक्ष्मी पूजन के लिए निशिता मुहूर्त: रात 11:46 बजे से देर रात 12:37 बजे तक।
अयोध्या में दीपोत्सव के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान राम की नगरी पहुंचते हैं, जो इस त्योहार का आध्यात्मिक केंद्र है।
अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12204) में आज शनिवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। लुधियाना से दिल्ली जा रही इस ट्रेन में सरहिंद रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ते ही आग लग गई। आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। pic.twitter.com/iUzkSwe0rr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2025







