महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025: भारत की हार से सेमीफाइनल की राह कठिन, ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत

स्पोर्ट्स डेस्क

 

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। भारत द्वारा दिए गए 331 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49.2 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

एलिसा हीली ने खेली कप्तानी पारी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 107 गेंदों पर 3 छक्के और 21 चौकों की मदद से 142 रनों की शानदार और दमदार पारी खेली। अंत में, एलिस पेरी ने 52 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने अपने वनडे क्रिकेट इतिहास का यह सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया है।

टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी

ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी कठिन हो गई है। टीम को अब टूर्नामेंट में अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। टीम इंडिया का सामना अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से होना है, ऐसे में एक भी हार करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के साथ-साथ टीम के सेमीफाइनल सपने को भी तोड़ सकती है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: आनंदनगर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; जर्जर सड़कों और निर्माण कार्य में देरी पर भड़के जिलाधिकारी, उपनिदेशक मंडी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

महराजगंज: छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने किया छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए कड़े दिशा-निर्देश

महराजगंज: पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन को लेकर जन जागरण यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, सोहगीबरवा से ठूठीबारी तक कई स्थानों पर हुआ पौधरोपण; क्षेत्रवासियों ने लिया जल बचाने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

The specified slider does not exist.