बलिया: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, नलकूप और बिजली की समस्याओं पर अफसरों को सख्त निर्देश

बलिया

बलिया जनपद में कृषि भवन के सभागार मेंआज बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में कृषि भवन के सभागार मेंआज बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के सम्मुख रखा। मौके पर कृषि से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पिछली शिकायतों के निस्तारण पर किसानों ने जताया संतोष

बैठक की शुरुआत में जिला कृषि अधिकारी ने पिछले माह आयोजित किसान दिवस की प्रगति रिपोर्ट (कार्यवृत्ति) पढ़कर सुनाई। अधिकांश किसानों ने पिछली समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद नए प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई शुरू हुई।

इन प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा

किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने खेती-किसानी से जुड़ी निम्नलिखित मूलभूत समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा:

राजकीय नलकूप: खराब पड़े नलकूपों की तत्काल मरम्मत।

सिंचाई व नहर: नहरों की सफाई और अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने की स्थिति।

बिजली आपूर्ति: खेती के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति और निजी नलकूपों के कनेक्शन।

अनुदान: निजी नलकूपों की बोरिंग और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान में देरी।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विद्युत, नलकूप, सहकारिता, मंडी और नहर विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकास खंडों में निर्धारित तिथियों पर चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बोरिंग सत्यापन: वर्ष 2024-25 और 2025-26 के अंतर्गत बोरिंग कराने वाले सभी लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट पेश की जाए।

पेंडिंग कनेक्शन: उथली, मध्यम और गहरी बोरिंग कराने वाले उन किसानों की सूची तैयार की जाए जिन्हें अब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि कार्य सुचारू रूप से चलते रहें, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह सहित जनपद के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]